मुजफ्फरपुर पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्मैक, चरस, पिस्टल व मैगजीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन कोठिया के समीप की है। जहा चेकिंग के दौरान तीन शातिरो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों मे नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय रोड निवासी मो. परवेज है। वर्तमान मे परवेज अहियापुर थाना क्षेत्र के सरसैयद कॉलोनी मे किराये के मकान मे रहता है। इसके अलावा, मिठनपुरा थाना के तीन कोठिया निवासी मो. फैज व राजा खान शामिल है। मामले मे नगर डीएसपी राघव दयाल मे बताया की तीन शतिरो को गिरफ्तार किया गया है। परवेज पूर्व से एक मामले मे फरार चल रहा था। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, गिरोह के अन्य शतिरो की भी पहचान करने की कवायद की जा रही है। फिल्हाल, तीनो से पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद तीनो को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। बताया गया की परवेज के पास से 1.91 लाख नकद, एक पिस्टल, दो मैगेजीन, 10 गोली, 35 ग्राम ब्राउन सुगर, 600 पुड़िया स्मैक व चरस मिला है। जबकि, फैज के पास से 20 पुड़िया स्मैक व राजा के पास से 160 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। तीनो मिलकर इलाके मे खरीद-बेच का काम करने निकले थे।