ये क्या खेल चल रहा है, फिल्म, विज्ञापन, पोस्टर, सभी जगह देवी देवताओं का भारी अपमान, महाकाल ऋतिक रोशन को खाना पहुंचाने, लाल कलर का कपड़ा पहनकर उज्जैन मंदिर से निकल मुंबई तक आएंगे, कंपनी ने ऐसा विज्ञापन कैसे बना दिया जो किसी की भावनाओं को ठेंस पहुंचा सकता है? ये प्रचार करने का नया तरीका है, कंपनी का काम विवादित विज्ञापन से हो जाएगा और आप सोशळ मीडिया पर उसका विरोध कर क्या कर लेंगे? लखनऊ के लुलु मॉल की तरह पहले विवाद, फिर प्रचार और बाद में सबकुछ शांत, कभी किसी कंपनी ने देवी-देवताओं को विज्ञापन में बाल कटवाने के लिए बुला लिया, तो किसी ने नवरात्रि में कंडोम का प्रचार कर दिया, किसी ने काली को सिगरेट पिला दिया तो किसी ने पैरों में कृष्ण को रख दिया, ठीक इसी पैटर्न पर जोमैटो कंपनी ने भी चलना शुरू कर दिया है, #hrithikroshan #zomato #mahakal