DB LIVE | 22 FEB 2017| Samajwadi Party turmoil a programmed drama: Amar Singh

DB LIVE | 22 FEB 2017| Samajwadi Party turmoil a programmed drama: Amar Singh

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी परिवार के दंगल को लेकर सपा के पूर्व वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने सनसनीखेज़ खुलासा किया है। अमर सिंह ने दावा किया कि यादव परिवार के बीच पैदा हुई कलह एक सोची-समझी साजिश थी और इसकी स्क्रिप्ट खुद मुलायम सिंह ने लिखी थी। उन्होंने कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे। इस नाटक में सबको भूमिकाएं दी गयी थीं। उन्होंने कहा, 'मैंने महसूस किया कि यह सत्ता विरोधी लहर, कानून व्यवस्था की स्थिति से ध्यान भटकाने का एक हथकंडा था। मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद है और साइकिल, बेटा और सपा उनकी कमजोरियां हैं। मतदान के दिन भी पूरा परिवार साथ गया। इसलिए यह सब नाटक क्यों? अमर सिंह ने कहा कि यह सब ड्रामा अखिलेश यादव की छवि सुधारने के लिए था। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को साफ पता था कि चुनावों में उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे लेकर जनता के सामने जाएं। इसलिए साहनभुति बटोरने के लिए यह सब किया गया। आपको बता दें कि प्रदेश में चुनावों से पहले समाजवादी परिवार की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई थी। मुख्यमत्री अखिलेश सिंह यादव ने पिता मुलायम सिंह और चाचा शिवपाल सिंह के खिलाफ खुल कर बगावत की। उस समय मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह भी थे। अखिलेश ने अमर सिंह को बाहरी कहते हुए परिवार में कलेश की वजह भी बताया था। अभी तक विपक्षी पार्टियां समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को पूर्व नियोजित बताती रही हैं, लेकिन अब सपा से निकाले गए वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने भी इसे स्क्रिप्टिड बताया है। फिलहाल अमर सिंह के इस बयान पर सपा की तरफ से कोई प्रक्रिया नहीं है...देखते रहिए डीबी