चेकिंग के दौरान पुलिस का हाथ खाली प्रतापगढ़ जयपुर भीलवाड़ा से प्रतापगढ़ बाँसवाड़ा जा रही रोडवेज बस से एक महिला के सोने के आभूषण पर्स से गायब हो गए । प्रतापगढ़ बस स्टेण्ड पर जब महिला उतरी तो पता चला की पर्स से आभूषण गायब हो गए महिला विलाप करके रोने लगी तो मोके पर भीड़ जमा हो गई महिला बेसुध हो गई सूचना पर सूरजपोल पुलिस व सिघमा पुलिस मौके पर पहुंची, रोडवेज बस को थाने पर ले गई सभी यात्रियो को नीचे उतार कर यात्रियों की व् सामान की चेकिंग की गई वही बस को पूरी चेक किया गया लेकिन आभूषणों का कही पता नहीं चला पीड़ित महिला शकुन्तला कुँवर पति कैलास सिह निवासी जेतपुरा आसीन्द ने बताया की वह अपनी बहू उमा कुँवर के साथ पिल्लू के पास सिजनपुरा शादी समारोह में आ रहे थे उनके पास में बहु व् खुद के पहनने के 20 तोले के सोने के आभूषण थे प्रतापगढ़ बस स्टैंड उतरने पर इसका पता चला प्रतापगढ़ पुलिस ने बस को पुरी खाली करा कर चेक की लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी भीड़ भाड़ में देते अंजाम प्रतापगढ़ बस स्टेंड पर आये दिन बसों में इस प्रकार की वारदाता को अंजाम दिया जाता है कई बार तो यात्रियों के जेबो से मंहगे मोबाईल बेग भी पार हो गए गौरतलब है कि बस स्टेण्ड पर गरदुले अधिकतर चोरियो को अंजाम देते है वही बस स्टेण्ड परिसर में भी यात्रियों के बजाया असामाजिक तत्वों का जमावड़ा अधिक रहता है