खिलचीपुर। गायत्री कॉलोनी में शुक्रवार रात में चोरों ने 2 घरों में से लाखों की चोरियां करके चले गए

खिलचीपुर। गायत्री कॉलोनी में शुक्रवार रात में चोरों ने 2 घरों में से लाखों की चोरियां करके चले गए

राजगढ़ जिले खिलचीपुर - नगर के गायत्री कॉलोनी में शुक्रवार रात में चोरों ने 2 घरों में से लाखों रुपए की चोरियां करके चले गए , तहसील परिसर के पास अन्नपूर्णा कॉलोनी के पप्पू सिंह पिता हीरालाल दांगी ग्राम रूपाहेड़ा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे तभी रात्रि में इनके यहां से सोने के हाथ के कंगन , कान की झुमकी, मंगलसूत्र सवा किलो चांदी का कंदोरा, दो एल ई डी टीवी, एक लैपटॉप, 20000 रुपए नगदी ,साड़ियां, एवं अनेक छोटे-मोटे समान सहित, इनके यहां से चोर लगभग 10 लाख का माल ले गए, वहीं दूसरी ओर शंभू सिंह पिता मान सिंह भी अपने गांव गए हुए थे तभी रात्रि 2 से 3 बजे के लगभग चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर गोदरेज के अंदर सेे 12 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम सोने के टॉप्स कन, 5 ग्राम मंगलसूत्र, 200 ग्राम चांदी की पायल, एवं ₹50000 नगदी चोर ले गए , इस दौरान पास के मकान वाले लोग जग गए थे, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, थोड़ी ही देर में वहां पर पुलिस पहुंच गई एवं जांच शुरू कर दी सीसीटीवी कैमरे में 3 चोर दिखाई दे रहे हैं अब देखा जाएगा कि प्रशासन इन चोरों को पकड़ने में कब तक कामयाबी हासिल करती है इस मामले में थाना प्रभारी ने किया वर्जन देने से इनकार कहा चोरी के मामले में क्या वर्जन देंगे और कहा रात में जो चोरियां हुई है उसकी तलाश की जा रही है टीम बुला ली गई है उसमें अपराध कायम कर लिया है खिलचीपुर से सुनील सोनी की रिपोर्ट