कभी अपने बयानों और कभी कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहने वाले आजम खान अब काले जादू को लेकर चर्चा में है. दरअसल आज सुबह आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा घर से बाहर निकली, तो घर की चारदीवारी के अंदर एक काली थैली मिली जिसमें एक लाल चुनरी रखी हुई थी. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि चुनरी को शायद किसी मजार से लाकर यहां फेंका गया. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें काली थैली को आजम के घर फेंकने वाला युवक का दिखाई दे रहा है. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.