India China LAC Face-Off : Rajnath Singh ने Rajya Sabha में क्या-क्या कहा? (BBC Hindi)

India China LAC Face-Off : Rajnath Singh ने Rajya Sabha में क्या-क्या कहा? (BBC Hindi)

राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर तनाव को लेकर बयान दिया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि देश हित में चाहे जितना बड़ा या कड़ा क़दम उठाना पड़े भारत पीछे नहीं हटेगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत न तो अपना मस्तक झुकने देगा और न ही किसी का मस्तक झुकाना चाहता है. रक्षा मंत्री ने कहा, ''भारत हर क़दम उठाने को तैयार है और सेना की पूरी तैयारी है. हमारे जवानों का हौसला बुलंद है. ये सच है कि लद्दाख में हम एक चुनौती से जूझ रहे हैं लेकिन हम चुनौती का सामना करेंगे. हम देश का माथा झुकने नहीं देंगे. हमारे जवान चीनी सेना से आँख से आँख मिलाकर खड़े हैं और सदन से उन्हें इसी हौसला को बढ़ाने का संदेश देना चाहिए.'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का मानना है कि द्विपक्षीय रिश्तों को विकसित किया जा सकता है और साथ ही साथ सीमा के मसले के समाधान के बारे में चर्चा भी की जा सकती है. वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार #IndiaChina #Leh #Ladakh #RajnathSingh #RakshaMantri Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :    • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...   कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-    / @bbchindi   बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...