Mumbai Ghatkopar Car Video: मुंबई में गड्ढे में समा गई थी पूरी कार,इस तरह निकाली बाहर | Viral Video मुंबई के घाटकोपर में रविवार को अजीबोगरीब घटना हुई। यहां आवासीय परिसर की पार्किंग में खड़ी एक कार देखते ही देखते महज 25 सेकंड में एक बड़े गड्ढे में समा गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में कार का अगला हिस्सा गड्ढे में पहले धंसा। चंद सेकंड बाद पिछला हिस्सा भी उसी गड्ढे में समा गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से इसे देर शाम बाहर निकाला गया। गड्ढे से पहले कुआं हुआ करता था इस कार के मालिक का नाम पंकज मेहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाटकोपर के मशहूर त्रिभुवन मिठाई वाले की दुकान के पीछे स्थित राम निवास सोसायटी में जिस जगह पंकज मेहता ने अपनी कार पार्क की थी, वहां पहले एक कुआं हुआ करता था। उसे सोसायटी के लोगों ने कचरा डालकर और आरसीसी (कंक्रीट) से प्लास्टर करके बंद कर दिया था। इसके बाद वहां लोगों ने गाड़ियां पार्क करनी शुरू कर दीं। मुंबई में हो रही तेज बारिश के कारण इस जगह पर एक सिंकहोल बन गया। इसी सिंकहोल में यह कार महज पूरी की पूरी कार समा गई। #MumbaiRain #ViralVideo #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes