Shakib पर Ban के बाद Bangladesh ने चुने नए कप्तान | देखिए Sports की 5 बड़ी खबरें

Shakib पर Ban के बाद Bangladesh ने चुने नए कप्तान | देखिए Sports की 5 बड़ी खबरें

भारत को 22 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलना है और इस मैच में एसजी पिंक बॉल का उपयोग होना है। इसे देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कप्तानी से कहा है कि वह अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार कर ले। गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी। ---------------------- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए महमुदुल्ला को टीम की कप्तानी सौंपी है जबकि मोमिनुल हक को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। बीसीबी ने यह फैसला आईसीसी के शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगाने के बाद लिया है। इससे पहले शाकिब बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान थे। भारत दौरे के लिए अब शाकिब की जगह तैजुल इस्लाम को टेस्ट और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। ---------------------- काउंटी क्लब सरे ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ दो साल का कोलपाक करार किया। अमला ने इसी साल अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।अमला रनों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अमला के नाम 124 टेस्ट मैचों में 9282 रन हैं। अमला टेस्ट मैचों में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। अमला ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 311 रनों की पारी खेली थी। ---------------------- शाकिब अल हसन को मैच फिक्सिंग के एक पुराने मामले में 2 साल के लिए आईसीसी ने सस्पेंड कर दिया है. शाकिब अल हसन के बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक स्पिन ऑलराउंडर की जरुरत होगी और इसके लिए आईपीएल 2020 की नीलामी में सनराइजर्स की टीम ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर एश्टन एगर को खरीद सकती है. शाकिब के बाहर होने के बाद सनराइजर्स टीम की नजरें उन पर जरुर रहेगी. एश्टन एगर फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ---------------------- हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में जमशेदपुर ने नई नवेली टीम हैदराबाद एफसी को 3-1 से शिकस्त देकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद जमशेदपुर के दो मैचों से छह अंक हो गए हैं और वह लीग की अंकतालिका में top पर पहुंच गई है। जमशेदपुर ने अपने पहले मैच में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया था। हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार है। हैदराबाद को अपने पहले मैच में एटीके के हाथों 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के दो मैचों से शून्य अंक है और वह तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। News24 Sports, as is clear from the title itself is all about the world of sports. The latest and most authentic news from India and abroad from the world of sports and especially from the world of cricket is all here. Don't miss single news about popular and traditional sports. Along with news you also get to see exclusive interviews, analysis, and chats with players. Also, don't miss the views and analysis of sports experts and former players on popular topics related to sports. You will get the best and the most authentic news from the world of sports and only here. Subscribe to our channel for unlimited news and views related to the world of sports. Follow us on Twitter: http://bit.ly/news24twitter Like us on Facebook: http://bit.ly/news24facebook Follow us on Instagram:   / news24official   E24 Bollywood http://bit.ly/e24bollywood News24 Bihar & Jharkhand http://bit.ly/news24bihar News24 UP & Uttarakhand http://bit.ly/news24up News24 MP & Chhattisgarh http://bit.ly/news24mp News24 Rajasthan http://bit.ly/news24rajasthan News24 Sports http://bit.ly/news24sports Visit Our Website: News24 English: http://www.news24online.com News24 Hindi: http://hindi.news24online.com Download the News24 App Now: Android Google Play: http://bit.ly/news24app