सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो, दुनिया से मन को हटा कर तो देखो | बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी, इक बार वृंदावन आकर तो देखो | बांके बिहारी भक्तो के दिलदार, सदा लुटाते है कृपा के भंडार || मीरा ने जैसे गिरधर को पाया, प्याला ज़हर का अमृत बनाया | तुम अपनी हस्ती मिटा कर तो देखो, इक बार वृंदावन आकर तो देखो | बांके बिहारी भक्तो के दिलदार, सदा लुटाते है कृपा के भंडार || श्याम बिना मेरा कोई ना अपना, ये दुनिया है इक झुठा सपना | नज़रों से पर्दा हटा करके देखो, इक बार वृंदावन आकर तो देखो | बांके बिहारी भक्तो के दिलदार, सदा लुटाते है कृपा के भंडार || तेरी पल में झोली वो भर देगा, दुःख दर्द जिंदगी के वो हर लेगा | चौखट पे दामन फैला कर तो देखो, इक बार वृंदावन आकर तो देखो | बांके बिहारी भक्तो के दिलदार, सदा लुटाते है कृपा के भंडार || चित्र-विचित्र का तो बस यही कहना, प्रभु चरणो से कभी दूर नहीं रहना | जिंदगी ये बंदगी में मिटा कर तो देखो, इक बार वृंदावन आकर तो देखो | बांके बिहारी भक्तो के दिलदार, सदा लुटाते है कृपा के भंडार || सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो, दुनिया से मन को हटा कर तो देखो | बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी, इक बार वृंदावन आकर तो देखो || Singer: Chitra Vichitra Ji Maharaj Digital work: Vlanet Media Pvt.Ltd Label: Bankey Bihari Music (BBM Series ) Copyright: Saawariya #bankeybihari #chitravichitra #bankeybiharibhajan #shreekrishnabhajan #jaishreekrishna