राजधानी की सड़कों पर छिड़ा ‘पोस्टर वॉर’, अब लगे Kejriwal विरोधी पोस्टर | Chunav Aaj Tak

राजधानी की सड़कों पर छिड़ा ‘पोस्टर वॉर’, अब लगे Kejriwal विरोधी पोस्टर | Chunav Aaj Tak

दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है । बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर मोदी विरोधी पोस्टर्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन गुरुवार को बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगवाए । ख़ास बात यह है कि उन्होंने यह पोस्टर्स अपने नाम के साथ लगवाए हैं । सिरसा ने कहा कि केजरीवाल कट्टर बेईमान, रिश्वतखोर और अहंकारी व्यक्ति है जिसने शराब तस्करी में पैसे लिए, शराब घोटाले में रिश्वत ली, स्कूल घोटाले में बस घोटाले में पैसे लिए । सिरसा ने कहा कि लोकसभा या राज्यसभा की टिकट बेचनी हो, या एमएलए की टिकट बेचनी हो या मंत्री पद बेचना हो, अरविंद केजरीवाल ने हर काम में पैसे लिए हैं । केजरीवाल विरोधी पोस्टर्स के बारे में उन्होंने कहा कि जब आदमी सच बोलता है तो उसको अपना नाम छुपाने की ज़रूरत नहीं पड़ती, जब आदमी सच बोलता है तो उसको डर नहीं लगता, इसीलिए उन्होंने केजरीवाल विरोधी पोस्टर्स अपने नाम के साथ लगाए हैं। #aap #arvindkejriwal #bjp #narendramodi #posters #manjindersinghsirsa #posterwar #delhipolitics About the channel भारत में लोगों की दिलचस्पी जिन विषयों में सबसे ज्यादा है, उनमें सबसे ऊपर राजनीति है। और Politics का केंद्र बिन्दु चुनाव हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं होता। देश में हर समय कहीं ना कहीं Election होते हैं और ये Election देश की सियासत में अपने अपने तरह से हलचल पैदा करते हैं। चुनावों के जरिए ही लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं,जो उनके भविष्य का निर्धारण करती हैं। ये चैनल यानि चुनाव आजतक पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और बड़ी नगरपालिकाओं के चुनाव से लेकर लोकसभा चुनावों तक, देश में होने वाले हर इलेक्शन से जुड़ी खबरें ना केवल सबसे पहले आपको देगा बल्कि विश्लेषण भी करेगा, और पारदर्शी तरीके से हर वो जानकारी मुहैया कराने की कोशिश करेगा, जिससे आप सही फैसला कर सकें।