एक ओवर में लगातार 5 छक्‍के, युवराज का रिकॉर्ड नहीं टूटा मगर सबसे तेज शतक बन गया

एक ओवर में लगातार 5 छक्‍के, युवराज का रिकॉर्ड नहीं टूटा मगर सबसे तेज शतक बन गया

एक ओवर में लगातार 5 छक्‍के, युवराज का रिकॉर्ड नहीं टूटा मगर सबसे तेज शतक बन गया दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सबसे तेज शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने ही हमवतन बल्लेबाज रिचर्ड लेवी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 45 गेंद में शतक ठोका था। मिलर इस मामले में लेवी को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में अपना पहल टी-20 शतक जड़ा। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के मारे। मिलर ने 19वें ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन के ओवर में लगातार पांच छक्के भी जड़े। हालांकि एक ओवर में छह छक्के मारने से मिलर चूक गए और आखिरी गेंद में महज एक रन लेने में कामयाब हो पाए। टी-20 में एक ओवर में छह छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम है।