बारामती के पास विमान हादसे में अजीत पवार का निधन हो गया है। उनके साथ सवार चार अन्य लोग भी इस हादसे में गुज़र गए। एयर क्राफ्ट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो इसकी जाँच कर रहा है। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर हवाई सेक्टर में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवालों को ताज़ा कर दिया है? क्या हमारी विमान इंडस्ट्री सुरक्षा के तय पैमानों पर काम कर रही है? क्या आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है? अहमदाबाद के विमान हादसे को लेकर आज तक स्पष्टता नहीं मिल सकी है। जिस विमान में अजीत पवार सवार थे उसी कंपनी का ऐसा ही विमान पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुका था। क्या उस मामले की जांच ठीक से हुई थी? अजीत पवार और विमान में सवार अन्य लोगों की मौत का ज़िम्मेदार आख़िर कौन है? क्या कभी इस मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी? नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ। / @ravishkumar.official / @ravishkumarnaisadak / @ravishkumarbhojpuri Join this channel to get access to perks: / @ravishkumar.official