पंजाब के नवांशहर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार टायर फटने से हादसे का शिकार हो गई। हादसा हाईवे पर गांव कहमा बस स्टॉप के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर तेज गति से चल रही कार का टायर फटने से डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार ने हवा में उछलकर हाईवे पर गिरी और पलटियां खाईं। हादसे में एक युवक घायल हुआ है जो कि अमृतसर जा रहा था। कार के हाईवे पर पलटने बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।l प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जो कि अमृतसर का रहने वाला है के सिर पर चोट आई हैं। उसके सिर से खून बह रहा था, लेकिन वह होश में था । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।