गणेश स्थापना विधि: गणेश चतुर्थी पूजा के लिए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा सबसे उत्तम मानी जाती है। गणपति जी को इस दिन गाजे बाजे के साथ घर लाएं। एक चौकी पर पीले वस्त्र का आसन लगाकर उस पर गणेश प्रतिमा स्थापित करें। इस मंत्र से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करें- अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।। इसके बाद गंगाजल और पंचामृत से गणेश जी का अभिषेक करें। उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें। फिर चंदन, धूप, दीप, सिंदूर, फूल, मोदक और फल चढ़ाएं। उसके बाद गणेश जी की आरती करें। आप इन 10 दिनों में से जितने दिन के लिए गणेश जी को रखना चाहते हैं उतने दिन रख उनकी विधि विधान पूजा करें और निश्चित अवधि में उनका विसर्जन कर दें। अगर आपको मेरे चैनल "खाटू श्याम का परिवार " की विडियो पसंद आये और दूसरी वीडियो देखना चाहते है तो आप चैनल को सब्सक्राइब करें, लाइक करें और शेयर करना तो बिल्कुल भी ना भूलें। हर हर महादेव। जय श्री श्याम