Maharashtra Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा की जमानत पर फैसला टला | ABP News

Maharashtra Hanuman Chalisa Row: सांसद नवनीत राणा की जमानत पर फैसला टला | ABP News

जेल में बंद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा (Ravi Rana) की जमानत पर निचली अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. आज कोर्ट पूरा ऑर्डर नहीं लिख पाई इस वजह से फैसला नहीं हो सका. मंगलवार को छुट्टी है, ऐसे में आदेश 4 मई की सुबह को आएगा. नवनीत राणा और रवि राणा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के एलान के बाद गत 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. उनके एलान के बाद काफी विवाद हुआ. पुलिस ने दोनों के खिलाफ राजद्रोह और ‘‘विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा’’ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.