पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास ,नाबालिग बेटी ने पुलिस थाने पर की शिकायत । एंकर-- आलीराजपूर जिले के जोबट में एक पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुकर्म का प्रयास किया वही बेटी ने घर के दूसरे कमरे में जाकर अपने आपको सुरक्षित किया ।घटना 26 जनवरी की रात्री 11 बजे की बताई जा रही है । पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी भुआ की लड़की को बताई वही कल पुलिस थाने पहुचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने 376 (2) ,511 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने जहा कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया वही 26 जनवरी को अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया । आरोपी रात्री में अपने घर आया जहा उसके तीनो बच्चे दो लड़के और एक लड़की सो रहे थे वही लड़की को उठाया और ज्याजती करने का प्रयास किया इसी बीच उसकी लड़की ने पिता की हैवानियत को भांपते हुए अपने आपको सुरक्षित करने के लिए पास के कमरे में चली गई ओर अंदर से दरवाजा लगाकर अपने आप को सुरक्षित किया। वही दूसरे दिन पीड़िता ने अपनी भुआ की लड़की को अपने साथ हुई घटना बताई जिसके बाद कल देर शाम को पुलिस थाने पहुची ओर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक बेटी की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ 376 (2) ,511 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया वही आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी का मेडिकल करवा कर आज न्यायालय पेशी के लिए भेजा गया जहाँ से जोबट न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। बाईट - दिनेश सौलंकी (थाना प्रभारी जोबट) जितेंद्र यादव की खास रिपोर्ट