Bird Flu in Delhi: CM Arvind Kejriwal का फैसला- Ghazipur Poultry Market 10 दिन के लिए बंद

Bird Flu in Delhi: CM Arvind Kejriwal का फैसला- Ghazipur Poultry Market 10 दिन के लिए बंद

Bird Flu in Delhi: दिल्‍ली सरकार (Delhi Government) बर्ड फ्लू (Bird Flu) को लेकर अलर्ट हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया, दिल्ली में किसी भी बर्ड फ्लू के केस की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। 104 सैंपल जालंधर लैब में भेजे गए हैं, परसों तक उसके नतीजे आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर सूचना-आदान प्रदान करने के लिए एक हेल्‍प लाइन नंबर 011- 23890318 जारी किया है। और डीएम के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा, गाजीपुर मुर्गा मंडी (Ghazipur Poultry Market Closed) को सरकार ने 10 दिनों के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने इसके अलावा बाहर से भी मुर्गा-मुर्गी के दिल्‍ली लाने पर रोक लगा दी है। बता दें कि दिल्‍ली से पहले कई राज्‍यों में बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट जारी कर चुकी है। इसलिए सरकार ने एहतियात के तौर पर यह रोक लगाई है। #BirdFlu #DainikJagran #LatestNews #HindiNews ********** For more videos visit https://www.jagrantv.com ********** Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more! Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ► http://bit.ly/DainikJagran_YT Download the official Dainik Jagran mobile app: http://bit.ly/2vk63Gn Subscribe now to our network channels: Jagran Josh: http://bit.ly/2vfXoVb iNextLive: http://bit.ly/2ACF6T1 HerZindagi: http://bit.ly/2vyJE7l OnlyMyHealth: http://bit.ly/2n7Rtx7 Jagran HiTech: https://bit.ly/36XHoZM Follow Us On: Facebook: http://bit.ly/DainikJagran_FB Twitter: http://bit.ly/TweetToDainikjagran Visit our website - https://www.jagran.com