इंदिरा की तुलना हिटलर से, आपातकाल की बरसी पर RSS मैगजीन ने छापा कवर | SHRESHTH BHARAT

इंदिरा की तुलना हिटलर से, आपातकाल की बरसी पर RSS मैगजीन ने छापा कवर | SHRESHTH BHARAT

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ यानि RSS ने अपनी मैगज़ीन पाञ्चजन्य के ताजा अंक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना जर्मन तानाशाह एडॉल्‍फ हिटलर से करके खलबली मचा दी है। जी हाँ आपातकाल की घोषणा को पांच दशक होने को आए हैं। 25 जून 1975 को तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रेडियो के माध्‍यम से इमरजेंसी का ऐलान किया था। आपातकाल की बरसी पर RSS ने अपनी मैगज़ीन पाञ्चजन्य में विशेष अंक छापा है। जुलाई 2023 के इस अंक में इंदिरा गाँधी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडॉल्‍फ हिटलर से की गई है। मैगजीन के कवर पर दोनों की तस्‍वीरों के नीचे शीर्षक दिया है- हिटलर गांधी ! मैगज़ीन ने कवर पर कैप्‍शन में लिखा है, 'दो तानाशाह , एक जैसी इबारत। क्या यूरोप नाजीवाद और फासीवाद का सच भुला सकता है? भारत में इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल को भुलाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए याद करें 25 जून 1975 की काली रात से शुरू वो दास्तान।' इतना ही नहीं मैगज़ीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये कवर शेयर किया गया है। हालाँकि अभी तक कांग्रेस की ओर से RSS की मैगजीन के इस अंक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीँ बीजेपी आपातकाल की बरसी पर देशभर में कांग्रेस को घेरने के लिए कार्यक्रम करने जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर, बैनर और वीडियो के जरिए लोगों को खासकर युवा मतदाताओं को बीजेपी की तरफ से ये बताने की कोशिश की जाएगी कि कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर किस तरह की ज्यादतियां की थीं। इंडो ASIAN न्यूज़ सर्विस ने BJP सूत्रों के हवाले से लिखा कि पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 25 जून को आपातकाल से जुड़े कार्यक्रम करने और उसमें आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के साथ-साथ आपातकाल की त्रासदी को झेलने वाले लोगों को भी आमंत्रित करने को कहा है, ताकि इन लोगों के जरिए पार्टी देश को आपातकाल के बारे में बता सकें। 18 जून को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में युवा पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि भारत लोकतंत्र की जननी है, मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हम, अपने लोकतांत्रिक आदर्शो को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए, हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते। ये वही दिन है, जब हमारे देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। ये भारत के इतिहास का काला दौर था। लाखों लोगों ने आपातकाल का पूरी ताकत से विरोध किया था। लोकतंत्र के समर्थकों पर उस दौरान इतना अत्याचार किया गया, इतनी यातनाएं दी गईं कि आज भी मन सिहर उठता है। लेकिन RSS के अपनी मैगज़ीन पाञ्चजन्य में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना जर्मन तानाशाह एडॉल्‍फ हिटलर से करने के बाद राजनितिक गलियारे में क्या उठा पटक होती है ये तो बहुत जल्द पता लग ही जायेगा। Rashtriya Swayamsevak Sangh ie RSS has created a stir by comparing former Prime Minister Indira Gandhi with German dictator Adolf Hitler in the latest issue of its magazine Panchjanya. Yes, it has been five decades since the declaration of emergency. On June 25, 1975, then-Prime Minister Indira Gandhi declared an Emergency through radio. On the anniversary of the Emergency, RSS published a special issue of its magazine Panchjanya. In this issue of July 2023, Indira Gandhi has been compared to German dictator Adolf Hitler. On the cover of the magazine, below the pictures of both, the title is given – Hitler Gandhi! The magazine has written in the caption on the cover, 'Two dictators, same text. Can Europe forget the truth of Nazism and Fascism? Forgetting the Emergency imposed by Indira Gandhi in India can be dangerous for democracy. Let's remember that story starting from the black night of 25 June 1975. Not only this, this cover has also been shared with the official Twitter handle of the magazine. However, till now there has been no response from Congress on this issue of the RSS magazine. On the other hand, on the anniversary of the Emergency, BJP is going to organize a program to encircle the Congress across the country. Through posters, banners, and videos on social media, efforts will be made by the BJP to tell the people, especially the young voters, about the excesses committed by the Congress government by imposing an emergency in the country. Indo Asian News Service quoted BJP sources as saying that the party has asked all its MPs to organize a program related to the Emergency on June 25 and invite people who fought against the Emergency as well as those who suffered the tragedy of the Emergency. Said, so that through these people the party can tell the country about the Emergency. In his radio program Mann Ki Baat on June 18, while advocating to tell the young generation about the Emergency, Prime Minister Modi also said that India is the mother of democracy. We consider our democratic ideals as paramount, and we consider our constitution as paramount, therefore, we can never forget 25th June as well. This is the same day when an Emergency was imposed on our country. This was the dark period in the history of India. Lakhs of people strongly opposed the Emergency. The supporters of democracy were tortured so much during that time that even today the mind is shivering. #shreshthbharatdigital #digitalmedia #emergency #indiragandhi #latestnews #viralvideo #hitler #rss