पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में हुआ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों का पर्दाफाश

पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में हुआ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों का पर्दाफाश

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए लगभग छह क्विंटल गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मामला कप्तानगंज का है जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से एक ट्रक कंटेनर और कार बरामद की साथ ही गांजा तस्कर और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बाईट -- यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर बरामद की गई गांजे की कीमत लगभग 60 लाख बतायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपया नगद , 5 मोबाइल फोन , 4 एटीएम कार्ड बरामद किया है। बाईट -- गिरफ्तार अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य तस्कर मो.फैजान निवासी मुरादाबाद का रहने वाला है जबकि दो तस्कर मनोज चौधरी और जीतेन्द्र गुप्ता कुशीनगर जनपद के ही निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि कंटेनर से धान की भूसी ढोने की आड़ में गांजा की तस्करी की जाती थी। उड़ीसा और छतीसगढ़ के जगदलपुर और दुगरी से गाजे की खेप मिर्जापुर, बनारस के रास्ते गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर और बिहार प्रान्त के सीमावर्ती जनपदों में सप्लाई किया जाता था।