SUNDAY 15 MAY लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक UPDATE || Islamuddin Khan #LocalTrain #MegaBlock मध्य रेलवे मुंबई मंडल के उपनगरीय खंडों पर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार 15 मई को मेगा ब्लॉक रहेगा आपको बता दे की रविवार की सुबह 10.14 मिनट से दोपहर 3.32 मिनट तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और मुलुंड स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी इसके इलावा सुबह 10.58 मिनट से दोपहर 3.59 मिनट तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी और माटुंगा में अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और सीएसएमटी-कुर्ला और पनवेल-वाशी सेक्शन के बीच की जो विशेष सेवाएं वो सुबह 10.34 मिनट से दोपहर 3.54 मिनट तक सीएसएमटी से पनवेल/बेलापुर/वाशी के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.16 बजे से दोपहर 3.47 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-कुर्ला और पनवेल-वाशी सेक्शन के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 मिनट से शाम 6 मिनट तक ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों से होकर यात्रा करने की अनुमति है और चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक रहेगा ट्रैक, सिग्नलिंग और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच सबेरे 10.35 मिनट से दोपहर 3.35 मिनट तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक रखा जाएगा जमकारी के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइनों की सभी ट्रेनों को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा ब्लॉक के कारण अप और डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द होंगी Aapka Prahar Times #PraharTimes #MumbraCity #MumbraNews #Mumbra Subscribe Now! "Aapka Prahar Times" For More Update Show Your Loves : / @aapkaprahartimes Like The Aapka Prahar Times on Facebook: / aapkaprhartimes Follow us on Instagram: / aapkaprahartimes Follow The Aapka Prahar Times On Twitter: / prahartimes #AapkaPraharTimes Produced By: Aapka Prahar Times