लेबनान की राजधानी बेरुत में एक बड़ा धमाका हुआ है. यह धमाका 2005 में लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक हरीरी की हत्या की जाँच और अदालती सुनवाई का फ़ैसला आने के ठीक पहले हुआ है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक़ धमाका शहर के तटीय इलाक़े में हुआ है. प्रशासन को आशंका है कि इसमें कई लोग हताहत हुए हैं. ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में धमाके का दृश्य काफ़ी भयावह है. आग की लपटों के साथ धुएं के गुब्बार उठ रहे हैं. यह धमाका तब हुआ है जब लेबनान आर्थिक संकट में बुरी तरह से घिरा हुआ है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने कहा है कि धमाके में कई लोग ज़ख़्मी हुए हैं और भारी नुक़सान हुआ है. कहा जा रहा है कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में हताहतों को पहुँचाया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मलबे से अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं. #Beirut #BeirutBombBlast #Lebanon #RafikHariri #Iran #Hezbollah