बाड़मेर। समदड़ी रेलवे विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर...कुछ समय बाद विधुतीकरण द्वारा दौड़ेंगी ट्रेन

बाड़मेर। समदड़ी रेलवे विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर...कुछ समय बाद विधुतीकरण द्वारा दौड़ेंगी ट्रेन

समदड़ी रेलवे विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर ""समदड़ी में कुछ माह बाद फराटे से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन"" समदड़ी (बाड़मेर)समदड़ी रेलवे का विद्युतीकरण कार्य तेजी से कुछ माह बाद विद्युत से संचालित ट्रेनें दौड़ेंगी फर्राटे के साथ संभाग को जोड़ने वाली रेलवे की विद्युतीकरण लाइन जोधपुर से समदड़ी तक पहुंच गई है कुछ माह बाद कार्य पूरा हो जाएगा इसके बाद महानगरों की तरह ग्रामीण इलाकों से भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा जोधपुर से बाड़मेर वह भीलड़ी अहमदाबाद ,मुंबई तक का सफर तय करने में आसानी रहेगी इस कार्य के पूर्ण होने के बाद मजदूर वर्ग सहित व्यापारियों को फायदा होगा वहीं पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा इस कार्य में प्रशिक्षित इंजीनियरिंग की ओर से पॉल के साथ विद्युत तार लगाए जा रहे हैं समदड़ी में सप्लाई के लिए अलग से जीएसएस बनाया गया है जोधपुर से लूणी के रास्ते समदड़ी होते हुए भीलड़ी तक माल गाड़ियों का संचालन दिन भर रहता है रेल लाइन विद्युतीकरण के बाद कम समय में लंबा सफर तय होगा इसी व्यापारिक दृष्टि से बड़ा फायदा माना जा रहा है वहीं नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद भी कम समय में कम किराए से अपनी मंजिल तक आवागमन कर पाएंगे बिजली घर का भी निर्माण किया गया है रेलवे स्टेशन के नजदीक इस सेवा के संचालन के लिए बड़े बिजली घर निर्माणाधीन है इसके कारण विद्युत आपूर्ति मिलेगी प्रदूषण मुक्त सफर होगा समय पर कार्य पूरा हुआ तो इस सेवा का लाभ सभी को मिल पाएगा विद्युतीकरण की रेलवे लाइन अक्सर बड़े-बड़े महानगरों जैसी मुंबई दिल्ली में देखी जाती थी बढ़ती आबादी और प्रदूषण को दूर करने के लिए विद्युत के जरिए ट्रेनों का संचालन होता है विद्युत से चलने वाली गाड़ियां प्लेटफार्म से छूटती स्पीड पकड़ लेती है जो इंजन से चलने वाली गाड़ियों से 2 से 3 गुना अधिक स्पीड में दूरी तय करती हैं बढ़ती आबादी के साथ रेलवे की विद्युत से चलने वाली ट्रेनों से बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों से आम आदमी की जेब पर पढ़ने वाला खर्च कम होगा साथ ही आरामदायक सफर होगा जोधपुर भीलड़ी रेलवे लाइन को विद्युत संचालित किए जाने से आवागमन के लिए समय की बचत होगी l बाइट :-गीतिका पांडे डीआरएम जोधपुर मंडल