Coronavirus MP Update: 'कोरोनावायरस से मौतों को कोई नहीं रोक सकता', मंत्री प्रेम सिंह पटेल का बयान

Coronavirus MP Update: 'कोरोनावायरस से मौतों को कोई नहीं रोक सकता', मंत्री प्रेम सिंह पटेल का बयान

Coronavirus MP Update: 'कोरोनावायरस से मौतों को कोई नहीं रोक सकता', मंत्री प्रेम सिंह पटेल का बयान मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा है। रोज सैंकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं। इस बीच मध्‍य प्रदेश के मंत्री प्रेम सिंह पटेल का कोरोना से होने वाली मौतों पर अजीब बयान आया है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के बारे में सवाल पूछे जाने पर मध्‍य प्रदेश के मंत्री ने कहा कि इन मौतों को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उम्र हो जाने पर मरना भी पड़ता है। मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा, 'जो मौतें हो रही हैं, इन्‍हें कोई नहीं रोक सकता। कोरोना से बचने के लिए सब लोग सहयोग की बात कर रहे हैं, विधानसभा में हम सबसे चर्चा कर रहे हैं... मास्‍क पहनें, दूरी बनाकर रखें, डॉक्‍टर को दिखाएं। हर जगह डॉक्‍टरों की व्‍यवस्‍था की गई है। और आप कह रहे हैं रोजाना बहुत लोग मर रहे हैं तो लोगों की उम्र हो जाती है तो मरना भी पड़ता है।' #Coronavirus #PremSinghPatel #NBT ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Please Like and Subscribe and Click the Bell Icon to Get New Video Updates ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes