इस मैच के बाद से ही शिवम दुबे को मिली पहचान, ठोंका था तूफानी शतक, ताबड़तोड़ बरसाए थे 10 छक्के आज हम आपको शिवम् दुबे के बारे में बताएंगे की इन्होने जबरदस्त सुर्खिया कौनसे मैच से हासिल की और इणिडया में जगह बनाई थी ? भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे ने अंतरास्ट्रीय क्रिकेट में हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था इस मैच में इसने 3 विकेट हासिल करके तहलका मचाया था जबकि बल्लेबाजी फ्लॉप थी। भारतीय टीम हाल में ही शिवम दुबे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया हो लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में आतिशी शतक मारा था जिस वजह से चयनकर्ताओ का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 312 रन बनाए जिसके बाद मुंबई की तरफ से आतिशी शतक शिवम् दुबे ने ठोंक डाला था इसने 67 गेंदों पर 118 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 10 छक्के लगाए थे बाकी साथी खिलाड़ियों के साथ नहीं मिलने की वजह से मुंबई की पूरी टीम 303 रनों पर ढेर हो गई थी। शिवम् दुबे को हार्दिक पंड्या के बाद सबसे खतरनाक हार्ड हीटर आल-राउंडर माना जाता हैं, इसने दो बार क्रिकेट मैदान पर पांच-पांच छक्के लगाने का कारनामा किया हैं इसने प्रवीण ताम्बे की लगातार पांच गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे।