कांग्रेस ने पंजाब का मसला तो बड़ी आसानी से सुलझा लिया लेकिन राजस्थान में पार्टी का आंतरिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस आलाकमान एक साल से ज्यादा समय से प्रयास कर रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच के मुद्दे सुलझा लिये जायें लेकिन अब तक कामयाब नहीं हो सका है। फिलहाल तो राज्य के प्रभारी अजय माकन पर सर्वमान्य हल निकालने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर ली है लेकिन यह चुनावी रणनीतिकार क्या जी-23 नेताओं के बॉस बनकर पार्टी में आयेंगे यह देखने वाली बात होगी। इसके साथ ही ममता बनर्जी का हालिया पाँच दिवसीय दिल्ली दौरा पश्चिम बंगाल के मुद्दों को आगे बढ़ाने की बजाय इस बात पर ज्यादा केंद्रित रहा कि कैसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को साल 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष का नेतृत्व करने वाले नेता के रूप में आगे बढ़ाया जाये। ममता अपने उद्देश्य में कितनी कामयाब हो पाती हैं यह तो समय ही बतायेगा लेकिन फिलहाल तो विपक्ष के नेता के रूप में किसी एक नाम पर आम सहमति बन पाना कठिन ही दिखाई दे रहा है। https://www.prabhasakshi.com/reviews-... 0:00 intro 0:25 राजस्थान में पार्टी का भीतरी झगड़ा सुलझाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं 3:59 प्रशांत किशोर के कांग्रेस में आने से नाराज हो सकता है पार्टी का जी-23 गुट 8:05 येदियुरप्पा के अनुभव का लाभ लेती रहेगी भाजपा, उनको किनारे नहीं करेगी 13:33 ममता पाँच दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष को नहीं कर पाईं एकजुट भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews Join this channel to get access to perks: / @prabhasakshinews