सीवान के व्यक्ति की सूडान में हुई मौत, परिजन बॉडी लाने में सरकार से मदद की लगा रहे गुहार

सीवान के व्यक्ति की सूडान में हुई मौत, परिजन बॉडी लाने में सरकार से मदद की लगा रहे गुहार

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलेथा पंचायत के केवल हाता के रहने वाले मदन कुमार की बीते 19 मार्च को सूडान में ही मौत हो गई परिजनों का कहना है की 18 मार्च को उनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था लेकिन 19 मार्च को उनकी मौत के बाद जब कम्पनी से बॉडी को भेजने की बात की गई तो कम्पनी ने ये कहकर बात को टाल दिया की उनकी मौत क्रोरना से हुई है इसलिए उनकी बॉडी नही जा सकती जबकि परिजनों का मानना है की ये रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है और उनको corona नही था बता दे की परिजनों ने अब मीडिया का सहारा लेते हुए भारत सरकार से ये गुहार लगाई है की उनकी बॉडी को गांव लाने में उनकी मदद की जाए