BREAKING NEWS : हिमाचल कैबिनेट बड़ा फैसला, Himachal News स्कूल, कोरोना कर्फ्यू, #HPCABINET #5May2021

BREAKING NEWS : हिमाचल कैबिनेट बड़ा फैसला, Himachal News स्कूल, कोरोना कर्फ्यू, #HPCABINET #5May2021

BREAKING NEWS : हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, धारा 144, स्कूल, दसवी कक्षा, कोरोना कर्फ्यू, बड़े फैसले #HPCABINETMEETING हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदेश में कल रात से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। सरकारी व निजी दफ्तर 16 मई तक बंद रहेंगे। कर्मचारी घर से काम करेंगे। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारी हैडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते हैं। इसके अलावा अगले आदेशों तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। कृषि व अन्य सिविल वर्क जारी रहेंगे। औद्योगिक प्रतिष्ठान को भी छूट दी गई है। वहीं, कैबिनेट ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। छात्रों को सीबीएसई पैटर्न पर पदोन्नत किया जाएगा। वहीं, बाहरी राज्यों से आने वालों लोगों के लिए जारी निर्देश पहले जैसे रहेंगे। उन्हें 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी। अगर कोई बिना रिपोर्ट आता है तो उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा। आपको बताते चलें कि हिमाचल में आज कोरोना के 3,824 मामले आए हैं। वहीं, 1,992 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 48 लोगों ने दम तोड़ा है। पहली मई से आज तक 163 लोगों की जान गई है। पिछले तीन दिन हर रोज 40 से अधिक लोग दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 1 लाख 10 हजार 945 पहुंच गया है। अभी 23,572 एक्टिव केस हैं। अब तक 85671 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1647 है। http://bit.ly/3nOrrxe