नक्सली साजिश नाकाम, सुकमा में 10 किलो का IED जवानों ने किया डिफ्यूज

नक्सली साजिश नाकाम, सुकमा में 10 किलो का IED जवानों ने किया डिफ्यूज

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के माओवादी मोर्चे (Maoist front) पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों (Security personnel) को नक्सलियों की गोली (Gun Shot) से ज्यादा घने जंगल में दफन आईईडी (IED) से ज्यादा खतरा रहता है. सुकमा (Sukma) में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचे की कोशिश की. फोर्स (Force) को टारगेट करते हुए नक्सलियों ने जगरगुण्ड़ा (Jhargunda) जाने वाले मुख्य रोड पर 10 किलो की आईईडी बम लगा रखा था. सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ (CRPF- Central Reserve Police Force) 74 वीं वाहिनी के जवानों ने आईईडी को खोज निकाला और मौके पर ही ब्लास्ट (Blast) कर डिफयूज (Diffuse) कर दिया गया. इस तरह जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों (Naxalites plan) को नाकाम (Fail) किया है. Connect with us on Social Media: FB:   / firstposthindi     / kadak-110958840251065