मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव विरहना के पास गमी में शामिल होने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही स्कूली बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला, रजनी, अनीता समेत दर्जनभर लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। ट्रॉली में 24 लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।