दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद...यूपी में हर तरफ अलर्ट है। पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। हर जिले में एसपी खुद सड़कों पर फ्लैग मार्च में जुटे हैं...हर संवेदनशील जगह पर जमीन से आसमान तक सख्त पहरा है। अयोध्या में चौरासी कोस परिक्रमा चल रही है..तो कानपुर में राम उत्सव के आयोजन की वजह से..अतरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। कोई चूक नहीं रहे...इसके लिए तमाम एजेंसियां सक्रिय हैं। कानून को हाथ में लेने वालों को सीधा संदेश दे दिया गया है कि अगर बाज नहीं आओगे..तो फिर बुलडोजर वाला एक्शन तय है।