BELGAUM KE AHAM KHABREN कोरोना आलमी वबा का खतरा अब भी टला नहीं है लिहाजा पिछले दो दिन से जिलाह बेलगाम में कोरोना मुतास्सिरीन की तायदाद १०८ ही रही इजाफा ना होने से एक तरह का इत्मीनान कह सकते है अब तक तक़रीबन ६५२० टेस्ट नेगेटिव पाए गए है कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव बनने के बाद अब तक ५५ लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है बेलगाम शहर में जिलाह के स्वाब टेस्ट किये जा रहे है जिससे दो दिन में ही नतीजे हासिल हो रहे है तक़रीबन १८० लोगों का स्वैब टेस्ट हर रोज किया जा रहा है आज तक़रीबन सौ लोगों के नतीजे आने थे जिसमे ग्यारह नेगेटिव आये है और बाकी नतीजे नहीं आये है तक़रीबन ८१३४ की सेहत पर नजर राखी हुयी है तो २६० लोगों को १४ दिन के क्वारंटाइन में रखा हुआ है ६० लोगों को सिविल अस्पताल में ज़ेरे इलाज रखा हुआ है हिरे बागेवाड़ी में ही ज़्यादातर मरीजों को पाए जाने से मेडिकल जांच की रफ़्तार को भी तेज किया गया है सभी घरों की जांच जारी है पिछले दो दिन से सदाशिव नगर इलाके में भी खबरदारी ली जा रही है यहाँ पर भी मेडिकल जांच जारी है हासिल इत्तेला के मुताबिक़ जिस खातून में पॉजिटिव पाया गया इसके राब्ते में तक़रीबन ४५ अफ़राद आये थे जिन्हे क्वारंटाइन किया जायेगा जिसमे दस लोग सीधे कांटेक्ट में होने की बात कही जा रही है बम्बई से बेलगाम इपास के बगैर दाखिल होने पर शोहर ड्राइवर पर भी मुकद्दमा दायर किया हुआ है अब सदाशिव नगर इलाके के कुछ हिस्से में पाबंदियां आएद की हुयी है वही तीन इलाके खास कर अमन नगर अस्मा कॉलोनी कैंप जहाँ पर पॉजिटिव पाए जाने से पाबंदिया लगा दी गयी इलाकों को आज़ाद कर दिया गया है तीन मोहल्लों की पाबंदिया हटाने से अब सिर्फ दो ही इलाके कैंटोनमेंट इलाके रह गए है आज़ाद गल्ली और सदाशिव नगर दो ही इलाकों में पाबंदियां है बेलगाम शहर के तक़रीबन हिस्सों में कारोबार जारी है