पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से क़रीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित बोलान ज़िले के मछ इलाक़े में पिछले शनिवार-रविवार (2-3 जनवरी) की दरमियानी रात को कोयले की खदान में काम करने वाले कम से कम 11 खनिकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी. मरने वाले सभी 11 खनिक शिया मुसलमानों के हज़ारा बिरादरी से ताल्लुक़ रखते थे. ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी ली थी. शुक्रवार रात सरकार और प्रदर्शनकारियों में समझौता हो गया और पूरे छह दिन बाद शनिवार (नौ जनवरी) को उन्होंने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. धरना ख़त्म करने और शवों को दफ़नाने के बाद इमरान ख़ान भी शनिवार को क्वेटा पहुँचे और परिजनों से मुलाक़ात की. #Pakistan #ImranKhan #HazaraShia Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ... कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @bbchindi बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...