कांग्रेस ने कुलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा कि देवेंद्र सिंह कौन है? 2001 में संसद पर हुए हमले में उसका क्या रोल था, पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उसका क्या रोल था, जहां वो डीएसपी के पद पर तैनात था। सुरजेवाला ने कहा है कि क्या वो अपनी कार में हिज्बुल के आतंकियों को ले जा रहा था. या वो पूरी साजिश का सिर्फ एक मोहरा भर है और इसका मुख्य साजिशकर्ता कहीं और है? बता दें, आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने आतंकियों को पहले चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचाने के लिए कथित तौर पर लाखों रुपये की डील की थी। संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु से डीएसपी के कथित कनेक्शन की भी बात सामने आई है। For latest updates, Visit our website http://www.indiatime24news.com You can also follow us on- Twitter- / indiatime24news Facebook- / indiatime24news Instagram- Indiatime24news #DSPArrested #AfzalGuru #Indiatime24news