मैनेजिंग एडिटर - सरफ़राज़ अहमद नकली नोट बरामद एंकर - उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में कोतवाली पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | तीनो नोट बंदी के बाद नए आये 500,और 2000 के नकली नोट को खुद ही छाप बाजार में चला देते थे | लेकिन वाराणसी एटीएस और मऊ पुलिस कि मदत से तीनो अपराधियों को मालिकताहिर पूरा से गिरफ्तार कर लिया गया है | पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि नोट बंदी के बाद नेपाल से नए जाली नोट नहीं मिल प् रहे थे | जो मिल रहे थे उसकी क्वालिटी ठीक नहीं थी | तो मोहम्मद मंसूर जो गी गिरोह का सरगना है उसने घर पर प्रिंटर स्कैनर लगा कर नकली नोट स्टैम्प पेपर के कागज पर छापने लगे | पुलिस को सूचना मिलने के बाद मंसूर के घर पर छपा मार कर तीन लोगों के साथ एक लाख उन्तालीस हज़ार के नकली नोट बरामद किया है | सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | इस धंधे में और कौन कौन से लोग सामिल थे उनकी भी जाँच कि जा रही है | बाईट - ललित कुमार सिंह ( पुलिस अधीक्षक मऊ ) बाईट - मोहम्मद मंसूर (जाली नोट का धंधा करने वाला )