Hanuman Chalisa Row: Why is BJP backing Navneet Rana?  | India Chahta Hai

Hanuman Chalisa Row: Why is BJP backing Navneet Rana? | India Chahta Hai

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले बाद पार्टी लगातार शिवसेना पर हमलावर है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा कि पुलिस संरक्षण में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया गया. इस तरह हमला करने से हम बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं. ऐसे मामले केवल मुंबई में नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में हो रहे हैं. फडणवीस ने आगे कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में हमारी भूमिका साफ है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया जाए. आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने हमें सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जिस तरह की घटना हुई है, उसे देखते हुए सरकार से बातचीत से अच्छा है, संघर्ष करें. लाउडस्पीकर के गंभीर मामले में सीएम उद्धव बैठक में शामिल नहीं होते हैं. सरकार गंभीर नहीं है, साफ दिख रहा है.