यूपी में कोविड वैक्सीनेशन पर बड़ी खबर. 5 जनवरी से सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा. हर जिले में वैक्सीन आने से पहले तैयारी की जा रही है. एबीपी गंगा पर यूपी के डीजी फैमिली वेलफेयर ने कहा कि वक्त मिला तो हर वैक्सीनेशन सेंटर पर ड्राई रन होगा.