Chhattisgarh Xpress News सबसे तेज सबसे आगे बड़ी संख्या में आसपास के लोग गुढ़ियारी थाने पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से आरोपी के लिए फांसी की मांग की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत भी खतरे से बाहर बताया है। उसका इलाज जारी हैराजधानी रायपुर में 47 साल के एक सिरफिरे शख्स ने 16 साल की लड़की के घर में घुसकर उस पर गंडासे से हमला कर दिया था। खून से लथपथ लड़की जान बचाने के लिए भागी तो युवक ने उसका पीछा किया और सड़क पर उसके बाल पकड़कर घसीटने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने ऊपर भी हमला किया। पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना गुढ़ियारी थाना इलाके की है। परिजनों के मुताबिक, उनकी लड़की आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में काम करती थी। तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। घर वालों ने इससे इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर ओंकार तिवारी ने घटना को अंजाम दिया।परिजनों ने बताया कि शनिवार रात सनकी ओंकार तिवारी गंडासा लेकर उनके घर में घुसा, फिर परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। लड़की को पीटा और फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से हमला कर दिया। इस दौरान खून से लथपथ लड़की बचने के लिए बाहर भागी, लेकिन वह दौड़ते ही सड़क पर गिर पड़ी। लड़की के परिजन भी उसे संभालने की कोशिश करते रहे। तब तक बदमाश ने फिर से लड़की पर हमला कर दिया।इस घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस थाने के प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया। उसके बाद आरोपी का पूरे इलाके में जुलूस निकालकर घुमाया गया।कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। इसमें नजर आता है कि खून से लथपथ लड़की दर्द से कराह रही है और आरोपी ओंकार उसके बाल पकड़कर खींचता हुआ सड़क पर बेधड़क आगे बढ़ रहा है। उसके हाथ में गंडासा भी है। इस दौरान आसपास लोग भी आते-जाते दिख रहे हैं, लेकिन कोई लड़की को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा। सड़क के बीचों-बीच यह वाकया एक से डेढ़ घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस को कुछ पता ही नहीं चला। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गुढ़ियारी थाना भी है। कुछ लोगों ने जब घटना की जानकारी दी, तब प्रशासन हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार किया।परिजनों का कहना है कि आरोपी ओंकार तिवारी के पास केरोसिन भी मिला है। जब वह लड़की के घर पहुंचा तो इसके पास मिट्टी का तेल मौजूद था। लड़की पर यह तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी आरोपी करने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लड़की की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका भी बयान लेगी।गुढ़ियारी थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो के मुताबिक आरोपी ओंकार तिवारी नाबालिग से विवाह करना चाहता था, जबकि नाबालिग लगातार इनकार कर रही थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आखिरकार आरोपी ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। #crime #vivad #fight #raipurmatch #bhilai3 #cgmatch #cgpolice #bhilai #cgnews #chhattisgarh #latestnews #chhattisgarhnews #cgxx #cgsamachar #indiavsnewzealand #indvsnz छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एवं विश्वसनीय न्यूज़ चैनल “छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़” में आप सभी का स्वागत है ! यह चैनल RNI दिल्ली से रजिस्टर्ड राष्ट्रीय समाचार पत्रिका "News Circle" से संबद्ध है तथा छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन द्वारा संचालित हैं अौर ISO international Standard Organization द्वारा रजिस्टर्ड है जो समाचार पत्र के साथ साथ इन सभी प्लेटफार्म में चलता हेेै chhattisgarh No. 1 News channel छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल RNI No.- CHHHIN/2018/76381 Email- [email protected] डिजिटल मार्केटिंग एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें Office Number- 09644161646 #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhNews