#akolalockdown #lockdownreturn पिछले 8 दिनों में जिस तरह से अकोला जिला में कोरोना ने कोहराम मचाया है इसी को लेकर अकोला के जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने पहले रविवार को 1 दिन का लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उधव ठाकरे से चर्चा के बाद 23 फरवरी सुबह 6:00 से 1 मार्च सुबह 6:00 बजे तक अकोला जिले में लॉकडाउन के आदेश जारी किए जिसको लेकर अकोला जिला को दो भाग में डिवाइडेड किया गया है कंटेनमेंट और नॉन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में अकोला शहर मूर्तिजापुर नगर परिषद और आकोट नगर परिषद को रखा गया है जहां सबसे ज्यादा कोरोना तांडव मचा रहा है कंटेनमेंट जोन की गाइडलाइन जो जारी की गई है उसमें जीवन आवश्यक वस्तु की दुकानें सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुली रहेगी जिसमें दूध सब्जी किराना शामिल है वही हॉस्पिटल में और मेडिकल 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी गई है साथ ही होटलों को सिर्फ पार्सल के लिए खुले रखने के आदेश जारी किए गए हैं सरकारी कार्यालय में 15% कर्मचारी की अनुमति दी गई है शादी समारोह केवल 25 लोगों होंगे जिसकी अनुमति लेना अनिवार्य है धार्मिक स्थलों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बाकी के अकोला जिला को नॉन कंटेनमेंट जोन मे रखा गया है जहां सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सभी व्यवसाय की अनुमति दी गई है। इसी के साथ मास्क का पालन सख्ती से करने के आदेश भी जारी किए गए हैं इस आदेश के बाद अकोला वासियों में गरीब जनता को लेकर चिंता नजर आ रही है हर कोई प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि वे गरीबों के लिए इस लॉकडाउन से पहले उनकी व्यवस्था करें हालांकि पिछले लॉकडाउन में बहुत सारी संस्थाओं ने आगे आकर गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे हर हर संभव सेवा की थी इस बार भी इन संस्थाओं की और गरीबों द्वारा मदद की आस नजर आ रही है हालांकि संस्थाएं पहले पर ही गरीबों की सेवा का मन बना चुकी है। Follow us: YouTube: https://www.youtube.com/results?searc... Facebook: / inn24news Twitter: / inn24_news INN24 Website: https://inn24news.in/ INN24 is a media and news organization. Its Head office is in Korba of Chhattisgarh. This channel is providing primarily regional news of Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Maharashtra, Punjab, Rajasthan, Bihar and Jharkhand besides national, International, sports and other main news of public interests.