अफगानिस्तान में तालिबान संकट के बीच आतंकवाद को लेकर भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त लताड़ लगाई है. गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC की मीटिंग में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई. भारतीय विदेश मंत्री ने मुंबई, पठानकोट और पुलवामा हमले का ज़िक़्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कभी भी आतंक का समर्थन करने वालों को पनाह नहीं देनी चाहिए. आगे पाकिस्तान का नाम लेते हुए जयशंकर ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बेखौफ अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए शह भी मिल रही है. एस जयशंकर ने आगे कहा कि कुछ देश आतंकवाद के खिलाफ चल रही साझा लड़ाई को कमजोर करना या तोड़ना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा. परोक्ष रूप से पाकिस्तान को टारगेट करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि ऐसी दोहरी बातें करने वालों को उजागर करना होगा, जो ऐसे लोगों को सुविधाएं देते हैं, जिनके हाथ मासूमों के खून से रंगे होते हैं. #Afghansitan #Pakistan #S.Jaishankar Credit : #International | Abhishek/Producer | Sumit/Editor | #TV9D For Latest news visit | https://www.tv9hindi.com/ Subscribe to TV9 Bharatvarsh https://goo.gl/udchcy Follow TV9 Bharatvarsh on Facebook | / tv9bharatvarsh Follow TV9 Bharatvarsh on Twitter | / tv9bharatvarsh Watch more TV9 Bharatvarsh Videos | https://www.tv9hindi.com/videos Know All About Political News | https://www.tv9hindi.com/india Know All About Trending News| https://www.tv9hindi.com/trending Know All about Business news | https://www.tv9hindi.com/business Know All about Latest Bollywood News| https://www.tv9hindi.com/entertainment #TV9Bharatvarsh #HindiNewsLive