दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बात दिल्ली की करें तो इस बार उनके खेमे में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं देखने को मिलेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस को पांड्या ब्रदर्स की कमी खलेगी। इस वजह से ऋषभ पंत और मुंबई इंडियंस को अपने-अपने पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची करनी होगी।