Russia Ukraine War: मारियुपोल में रूस ने किया कब्जा यूक्रेन के सैनिकों ने किया सरेंडर कई दिनों की भीषण लड़ाई के बाद रूस ने मंगलवार को यूक्रेनी सेना के गढ़ मारियूपोल पर कब्जा कर लिया। शहर पर कब्जे के बाद रूस ने सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों को अपने कब्जे वाले शहरों में भेज दिया है। इसे यूक्रेन की बड़ी हार माना जा रहा है। साथ ही महीनों से चल रहे युद्ध की समाप्ति की उम्मीद भी लगाई जा रही है। लंबे समय से रूस की भीषण बमबारी का सामना कर रहा मारियूपोल अब लगभग मलबे में तब्दील हो चुका है। #Russia #Ukraine #putin