@भूसा लदे ट्रक के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी शराब के खेप | Salam Khaki Daily Hindi News

@भूसा लदे ट्रक के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी शराब के खेप | Salam Khaki Daily Hindi News

@Salam Khaki @मुज़फ़्फ़रपुर_में_एक_ट्रक_से_लाखो_की_शराब_जब्त : भूसा लदे ट्रक के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी शराब के खेप। पंचायत चुनाव 2021 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। SSP जयंतकांत के निर्देश पर लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मनियारी थाना की पुलिस मिली कामयाबी मनियारी थाना पुलिस ने एक 407 ट्रक से लगभग लाखो की शराब जब्त की है मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान एक 407 ट्रक बड़ी तेजी से काज़िन्दा टॉल टैक्स को क्रॉस कर रहा था शक होने पर रोककर जांच की गई तो जांच के क्रम में गाड़ी में विदेशी शराब पाया गया जिसको छिपाने के लिए ऊपर से भूसा से ढका गया था जिसके बाद ट्रक के चालक और उप चालक को हिरासत में ले लिया गया वही इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गस्ती के दौरान टोल टेक्स के समीप वाहन जांच के क्रम में गाड़ी को रोका गया और जाँच के क्रम में उसमे विदेशी शराब बरामद हुई है । जिसमे गाड़ी का ड्राइवर व खलाषी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जब्त शराब का मिलान किया जा रहा है।आगे की कार्यवाई की प्रकिया की जा रही है। सलाम ख़ाकी न्यूज़ मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।@