पर्स में भूलकर भी ना रखें चाबी, जानिए होता है क्या

पर्स में भूलकर भी ना रखें चाबी, जानिए होता है क्या

Subscribe to    / renukasindiankitchen   for mouth watering Indian Food Recipes Support Vanity News by Shopping on Amazon https://www.amazon.in/shop/vanitynews (affiliate) Support Vanity News by Shopping on Amazon https://www.amazon.in/shop/vanitynews (affiliate) पर्स पुरुषों और महिलाओं के जरूरत की चीजों में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन बहुत बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि आपका पर्स खाली हो जाता और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। दरअसल, पर्स को लेकर भी वास्तु होता है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि ज्योतिषों में ऐसा कहा गया है। पर्स में वास्तु के अनुसार ही खास चीजें रखी जाए तो न केवल आपका पर्स भरा रहेगा बल्कि कभी पैसों की कमी भी नहीं रहेगी। फेंगशुई की मानें तो आपका पर्स आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। फेंगशुई में पर्स को धन, सुख-संपत्ति को आकर्षित करना का एक शक्तिशाली औजार माना गया है। फेंगशुई के मुताबिक, माना जाता है कि खाली पर्स कभी भी और पैसे को नहीं खींचता। इसलिए हमेशा पर्स में कुछ रुपए ऐसे रखें और जिन्हें आप कभी खर्च ना करें। अगर आपका पर्स फट गया है या पुराना तो तुरंत इसे बदल डाले। पर्स में पैसे और पैसे से जुड़ी चीजें ही रखें। ड्राइविंग लाइसेंस को पर्स में ना रखें। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड को भी पर्स में ना रखें इसकी जगह आप डेबिट कार्ड रख सकते हैं। क्रेडिट कार्ड होल्डर कर्ज का प्रतीक होते हैं इसलिए इन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई के मुताबिक, कुछ लोग पर्स में ही चाबियां भी रखते हैं, चाबियां रखना भी अशुभ ही माना जाता है इसके लिए पर्स में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु भी न रखें। जो वस्तुएं फिजूल हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं है उन वस्तुएं तुरंत ही पर्स से बाहर कर दें। पर्स में सिक्के और नोट दोनों को ही अलग-अलग स्थानों पर रखना चाहिए। इसके अलावा पर्स में मृत व्यक्तियों के चित्र रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। अत: इस प्रकार के चित्रों को भी पर्स में नोटों के साथ नहीं रखें। ध्यान रहे कि पर्स में किसी भी प्रकार के बिल या भुगतान से संबंधित कागज नहीं रखने चाहिए। पर्स में हो सके तो एक लाल रंग का लिफाफा रखें। इसमें आप अपनी कोई भी मनोकामना एक कागज में लिख कर रखें। वह शीघ्र पूरी होगी और पैसों की कभी कमी भी नहीं रहेगी। अपने पर्स में किसी पूर्णिमा को लाल रेशमी कपडे में चुटकी भर या 21 दाने अखंडित चावल बांध कर छुपा कर रखने से बेवजह खर्च नहीं होता है।