आज विश्लेषण में सबसे पहले बात अखिलेश का मिशन प्रधानमंत्री, बंगाल से 24 की किलेबंदी... क्योंकि गंगा के आखिरी छोर पर हुई समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने ना सिर्फ यूपी बल्कि दिल्ली तक का सियासी पारा चढ़ा दिया है. क्योंकि अखिलेश ने भाजपा को यूपी की सभी 80 सीट पर हराने की बात कहकर माहौल गरमा दिया है. वहीं एक ऐलान कांग्रेस को लेकर किया है. जिससे साफ हो गया है कि जो मोर्चा अखिलेश यादव और ममता बनर्जी बना रहे हैं उसमें कांग्रेस नहीं होगी.