कभी -२ ऐसा होता हैं की आपका पेट फुल जाता हैं बिना कुछ खाये भी | आपको यह लगने लगता हैं की पेट में बिलकुल भी जगह नहीं रही हैं | उसके बाद आप कुछ खा भी नहीं सकते हैं | जब आप पेट को हाथ लगा कर देखते हैं तो आपका पेट बहुत ही टाइट मिलता हैं इसका मतलब हैं आपको आफरा आ चूका हैं कहने का मतलब हैं आपका पेट गैस की समस्या से पीड़ित हैं | इसके बहुत से कारण होते हैं जैसे की जब आप खाना खाते हैं तब आप अपने निवाले को जल्दी-२ खाते हैं या टीवी के आगे बैठकर खाते हैं या निवाले की साइज़ बड़ी होती हैं | जिसके कारण मेटाबोलिज्म धीरे -२ काम करने लग जाता हैं और वह खाने को पचा नहीं सकता हैं | जिससे खाना पेट में सड़ने लगता हैं और पेट फूलने लगता हैं |