अरबी की खट्टी सब्जी।Arbi ki khatti sabji,Arbi ki sabji,Arbi recipe #Arbi ki sabji

अरबी की खट्टी सब्जी।Arbi ki khatti sabji,Arbi ki sabji,Arbi recipe #Arbi ki sabji

हेलो फ्रेंड्स तो स्वागत है आपका हमारे आज के इस रेसिपी वीडियो पर और आज हम लोग बनाएंगे अरबी और आमड़ा की खट्टी सब्जी, इसे बनाने के लिए 500 ग्राम अरबी लिया है,अरबी को छीलकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे,और 4 पीस आमड़ा को इसके साथ मिलाने के लिए, हमने इसे दो टुकड़ों में काट लिया है, एक तवे या पैन में चार से पांच सुखी लाल मिर्च लेंगे, आधी छोटी चम्मच मेथी दाना,आधी छोटी चम्मच सौंफ आधी छोटी चम्मच अजवाइन,आधी छोटी चम्मच कलौंजी आधी छोटी चम्मच खड़ा जीरा और 2 छोटी चम्मच सरसों, पैन पर इन सारे मसालों को हल्का सा चलाते हुए गर्म होने देंगे,जब इनमें से हल्की खुशबू आने लगे तब इसे हम एक ग्राइंडर के जार में डालकर पीस लेंगे, अब एक कढ़ाई पर 2 बड़े चम्मच सरसों तेल को डालेंगे, और इसे गर्म होने देंगे, तेल के गर्म होने पर इसमें हम कटे हुए अरबी को डालेंगे और इसे फ्राई कर लेंगे, अरबी को फुल आंच पर चम्मच से चलाते हुए फ्राई कर लेंगे, अरबी के फ्राई हो जाने पर इसे कढ़ाई में से निकालकर अलग रखेंगे, अब इस बचे हुए तेल पर 1 बड़े चम्मच तेल को और डालेंगे,और गर्म होने देंगे। तेल के गर्म होने पर 1 पिंच हींग लेंगे,दो मीडियम आकार के पतले कटे हुए प्याज को डालेंगे और इसे फ्राई करेंगे, प्याज को थोड़ी देर पकाने के बाद जब आधे पक चुके हो तब इसके साथ में हम आमड़ा को भी डालेंगे और दोनों को एक साथ चार से 5 मिनट तक फ्राई करेंगे, जब प्यार आमड़ा के साथ में अच्छे से पक चुके हो तब इस पर हम एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर डालेंगे,एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर,और स्वाद अनुसार नमक,अब इन सारी चीजों को कम आंच पर 2 मिनट मिक्स कर लेंगे, अब इसके साथ में फ्राई किए हुए अरबी को डालेंगे,थोड़ा सा पानी ऐड करेंगे,ताकि अरबी को अच्छे से मिला सके मसालों के साथ में,अब इस पर पीसे हुए मसालों को डालेंगे,और लो मीडियम फ्लेम पर दो-तीन मिनट मिक्स करते हुए पका लेंगे, अब इस पर हम दो गिलास पानी को अपने हिसाब से जैसी ग्रेवी हमें चाहिए उस हिसाब से पानी को ऐड कर लेंगे, पानी को अच्छे से मिक्स कर लेने के बाद इसे हम कवर करके लो मीडियम फ्लेम पर पकने देंगे, अरबी को पकने में कभी-कभी थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है तो 5 से 6 मिनट में इसे आप चेक करते रहें,पानी अगर कम हो चुका हो तो थोड़ा सा डालकर मिला दें और अरबी को अच्छे से ढक कर पका लें, अरबी अगर बिल्कुल अच्छे से पक चुकी है तो गैस के फ्लेम को बंद कर देंगे,और इस पर डालेंगे 2 छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर और एक चम्मच सरसों का तेल अच्छे से मिक्स कर लेंगे,और अब हमारी अरबी की खट्टी सब्जी बन करके तैयार हो चुकी है। #अरबी की सब्जी, #arbi ki sabji, #arbi ki curry, #arbi recipe,