जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में पाजलपोर गांव में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई. इसमें आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए. इस बीच स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास दो एके-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. आतंकियों के मारे जाने और विरोध प्रदर्शन के बाद से हालात तनावपूर्ण हो गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन खत्म कर दिया है. आपको बता दें की सेना ने अपने सूत्रों से मिली जानकारी के बदा सोपोर के पाजलपोर गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था. जिसके बाद सेना और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हो गई.