15 August से पहले बहुत बड़ी आतंकी साजिश नाकामयाब , हमले में सेना के 3 जवान शहीद , 2 घायल

15 August से पहले बहुत बड़ी आतंकी साजिश नाकामयाब , हमले में सेना के 3 जवान शहीद , 2 घायल

स्वतंत्रता दिवस (Independence day) से पहले आज जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में आतंकियों (Terrorists) ने उरी (Uri Attack) को दहराने की कोशिश की लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है. राजौरी में दो आतंकियों को ढेर करने के बाद भारतीय सेना का ऑपरेशन पूरा हो गया है. इससे पहले आतंकियों ने राजौरी में 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी के ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया, जिसे नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकियों को मार गिराया. भारतीय सेना ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन पूरा हुआ. आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए और पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं. सेना ने इलाके की घेराबंदी की है. इससे पहले जम्मू के एडीजीपी ने जानकारी दी थी कि राजौरी के दरहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप में किसी ने घुसने की कोशिश की थी, दोनों ओर से गोलीबारी हुई और दो आतंकवादी मारे गए हैं. सेना के अधिकारियों ने बताया, ''आतंकी हमले में घायल सैन्य जवानों में से एक को इलाज के लिए ले जाया गया है. 16 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह लगातार जमीन पर हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है.''