काशीपुर : करोड़ों की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

काशीपुर : करोड़ों की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

करोड़ों की स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार -राजेश शर्मा, काशीपुर एंकर- काशीपुर के आईटीआई थाना पुलिस ने करोड़ों की स्मैक के साथ 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। वीओ- दरअसल ऊधम सिंह नगर ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह बड़ी कार्यवाही की गई। काशीपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने आज आईटीआई थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को लगातार अन्य राज्यों से स्मैक लाकर काशीपुर क्षेत्र में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के अंतर्गत थाना आईटीआई पुलिस ने बीती रात चैकिंग के दौरान लोहियापुल स्थित रजपुरा-टांडा रोड पर बाइक संख्या UP 25 BX- 8274 से आते दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों में से उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली थाना फतेहगंज के निवासी शाहिद हुसैन पुत्र मो० इशाक के पास से 282 ग्राम स्मैक जबकि उसके सगे भाई जाकिर पुत्र मौ. इशाक के पास से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर उसमें कट व पावर मिलाकर घर में तैयार कर ज्यादा दामों पर बेचते हैं। लाॅकडाउन के कारण पैसों की कमी के चलते वह स्वयं स्मैक को काशीपुर व रामनगर समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया। अंतर्राज्यीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब डेड़ करोड आंकी जा रही है।